SwadeshSwadesh

खाते हैं तो संभल जाएं, आपका पसंदीदा नाश्ता चाय और पराठा सेहत के लिए बेहद खतरनाक

काफ़ी सारी बातें होती जिसके बारे मैं हमे जानकारी नही होती है और जिसके चलते हमे बहुत सी बीमारियों से जूझना पड़ता हैं

Update: 2023-04-27 12:17 GMT

वेबडेस्क।  हम भारतीयों का सबसे पसंदीदा नाश्‍ता चाय और पराठा तो ल भग हर किसी को पसंद ही है। लेकिन आप को बता दे कि इन दोनों का कॉम्बिनेशन बेहद खतरनाक माना गया है। विशेषज्ञों के अनुसार माना जाता हे की , सुबह नाश्‍ते में चाय और पराठे खाने से शरीर में कई तरह की बीमारियां पैदा हो सकती है साथ ही ये आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक भी साबित हों सकता है।

माना जाता है की सेहत को ध्यान में रखते हुए , यह बहुत अच्छा कॉम्बिनेशन नहीं है। इस विषय पर न्यूट्रिशनिस्ट मैक सिंह का केहना है की चाय और पराठे का साथ साथ सेवन करने से स्वास्थ्य को काफ़ी नुकसान हो पहुंच सकता है साथ ही साथ उन्‍होंने यह भी बताया है कि चाय के साथ पराठे का एक साथ सेवन क्‍यों नहीं करना चाहिए । काफ़ी सारी बातें होती जिसके बारे मैं हमे जानकारी नही होती है और जिसके चलते हमे बहुत सी बीमारियों से जूझना पड़ता हैं। इस पर अध्‍ययन के अनुसार, सामने आया कि चाय में मौजूद फेनोलिक केमिकल के कारण हमारे पेट की परत में आयरन कॉम्‍प्‍लेक्‍स विकसित हो जाते हैं, जिससे आयरन का अवशोषण रूक जाता है। और इसी लिए हमे भोजन के साथ चाय का सेवन नहीं करना चाहिए, खासकर उन लोगों के लिए ये बात ध्यान रखने लायक है जिन्हें आयरन की कमी के कारण एनीमिया है। 

आपको बता दें कि चाय में मौजूद होने वाली टैनिनप्रोटीन के साथ मिलकर शरीर में उनके अवशोषण में रुकावट पैदा करके एंटी न्यूट्रिएंट्स के रूप में कार्य करते हैं।साथ ही एक अध्ययन के अनुसार ये बात सामने आई कि, टैनिन प्रोटीन के पाचन की गति को 38% तक धीमा कर देती है।जिससे जितने भी पोषक तत्‍व आपने लिए हैं,वह चाय का सेवन करने से शरीर ठीक तरह से इनका उपयोग नहीं कर पाता। और इसलिए चाय और पराठे को एक साथ खाने का कॉम्बिनेशन को खतरनाक माना बताया गया है।

Tags:    

Similar News