SwadeshSwadesh

झारखंड में PM नरेंद्र मोदी बोले - कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस को सिखाया सबक

Update: 2019-12-09 07:30 GMT

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार के लिए सोमवार को बरही के रसोइधमना में रैली को संबोधित किया है। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में जो हुआ, वो जनमत की भी जीत है, लोकतंत्र की भी जीत है। कर्नाटक चुनाव के दौरान वहां की जनता ने, भाजपा को सरकार बनाने के लिए अपना मत दिया था।

कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस औऱ उसके साथियों की सरकार के दौरान भ्रष्टाचार और विकास के साथ लापरवाही देखी थी। इसलिए उन्होंने बीजेपी को वोट दिया था। लेकिन कांग्रेस और उसके साथियों ने मिलकर इस जनमत को धोखा दे दिया था, सांठगांठ करके अपनी सरकार बना ली थी।

कांग्रेस की सच्चाई को झारखंड के लोगों को भी याद रखना है। कांग्रेस कभी भी गठबंधन के भरोसे पर खरी नहीं उतरी है। ये अपने मतलब के लिए गठबंधन और जनादेश का उपयोग करती है। फिर अपने हित के लिए अपने सहयोगियों को कठपुतली की तरह उपयोग करती है।

हजारीबाग के ही बाबू रामनारायण सिंह उन गिने चुने लोगों में से थे, जिनको कांग्रेस का छल-कपट आजादी के समय ही नज़र आ चुका था। वो उन शुरुआती लोगों में थे जिन्होंने कांग्रेस की वोट बैंक की पॉलिटिक्स पर, राजनीति के लिए राष्ट्रनीति को दांव पर लगाने के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए थे।

पीएम मोदी ने कहा कि छह सात दशक पहले ही हजारीबाग के इस सपूत ने साफ कह दिया था कि कांग्रेस भारत में भ्रष्टाचार के दलदल को जन्म देने वाली है। उन जैसे दूरदर्शी व्यक्तित्व की हर बात सही होते हम देख रहें हैं। स्थिरता और विकास के लिए भाजपा पर एक बार फिर विश्वास जताने के लिए कर्नाटक की जनता का मैं आभार व्यक्त करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में जो हुआ, वो जनमत की भी जीत है, लोकतंत्र की भी जीत है। कर्नाटक चुनाव के दौरान वहां की जनता ने, भाजपा को सरकार बनाने के लिए अपना मत दिया था। कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस औऱ उसके साथियों की सरकार के दौरान भ्रष्टाचार और विकास के साथ लापरवाही देखी थी। इसलिए उन्होंने बीजेपी को वोट दिया था।

लेकिन कांग्रेस और उसके साथियों ने मिलकर इस जनमत को धोखा दे दिया था, सांठगांठ करके अपनी सरकार बना ली थी। कांग्रेस की सच्चाई को झारखंड के लोगों को भी याद रखना है। कांग्रेस कभी भी गठबंधन के भरोसे पर खरी नहीं उतरी है। ये अपने मतलब के लिए गठबंधन और जनादेश का उपयोग करती है। फिर अपने हित के लिए अपने सहयोगियों को कठपुतली की तरह उपयोग करती है।

उन्होंने कहा कि दशकों तक देश में ये मांग उठती रही कि झारखंड और देश के करोड़ों ओबीसी परिवारों के हितों की सुरक्षा के लिए ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा दिया जाए। लेकिन कांग्रेस और उसके साथियों ने पिछड़ों के हितों को बचाने वाला ये काम न किया न होने दिया।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों को सिर्फ सत्ता का लोभ है। इसलिए, उनके पास बड़े और कड़े फैसले लेने का ना तो साहस है, ना ही संवेदनशीलता। जबकि भाजपा के लिए राष्ट्रहित सबसे ऊपर है, सत्ता सेवा का माध्यम है। यही कारण है कि बीते 5 वर्षों में अभूतपूर्व काम हुए। 

Tags:    

Similar News