SwadeshSwadesh

हरियाणा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कैथल से चुनाव हारे प्रवक्ता सुरजेवाला

Update: 2019-10-24 08:17 GMT

नई दिल्ली। हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कैथल विधानसभा सीट से पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला चुनाव हार गए हैं।

कैथल विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी लीलाराम की जीत हुई है। रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी प्रत्याशी को जीत की बधाई दी।

वहीं, हरियाणा में किसी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा। भाजपा 38 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने पर दुष्यंत चौटाला सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि उनकी जननायक जनता पार्टी 11 सीटों पर आगे है। राज्य की 90 में से 89 सीटों के रुझान उपलब्ध हैं।

भारतीय जनता पार्टी के 'अभियान 75 पर चुटकी लेते हुए चौटाला ने कहा कि भाजपा 75 सीटें जीतने के अपने लक्ष्य से बहुत पीछे रह जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अगली सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा, ''हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं।''

Tags:    

Similar News