SwadeshSwadesh

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा मुख्यालय पर शाह का हुआ जोरदार स्वागत

Update: 2019-05-23 10:45 GMT

दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जश्न के बीच दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे गए हैं। वहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों का भारी हुजूम है। ढोल-नगाड़ों के भाजपा का झंडा हर तरफ लहरा रहा है। वहां कार्यकर्ता मोदी के नारे, अमित शाह के नारे लगा रहे हैं।

बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यह जीत पूरे भारत की जीत है, देश के युवा, गरीब, किसान की आशाओं की जीत है। यह भव्य विजय प्रधानमंत्री मोदी जी की पांच साल के विकास और मजबूत नेतृत्व में जनता के विश्वास की जीत है।

Similar News