Bulandshahr UP: अपनी मर्जी से शादी करने की चाह बन गई मौत की वजह, बहन की हत्या कर शव नदी में फेंकने जा रहे थे दो सगे भाई
बुलंदशहर में तो दो सगे भाइयों ने खुद अपनी बहन की जान ले ली। और शव को बोरे में भरकर बाइक से नदी में फेकने भी जा रहे थे।
इन दिनों देश भर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि यह पर्व 19 अगस्त को था लेकिन अभी भी इसी कुछ लोग इसे मना रहे हैं। हमारे देश में इस त्योहार में बहन भाई के कलाई में राखी बांधती है और भाई बहन की रक्षा करने का वचन देता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में तो दो सगे भाइयों ने खुद अपनी बहन की जान ले ली। यही नहीं शव को बोरे में भरकर बाइक से नदी में फेकने भी जा रहे थे। पुलिस ने जब रोककर चेक किया तो हैरान रह गई। दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी बहन
दरअसल, गुरूवार सुबह बाइक में दो युवक एक बोरा लिए हुए जा रहे थे। तभी नदी के पुल के पास गस्त लगाने आए पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया और उनकी चेकिंग करने लगे। तलाशी के दौरान आरोपियों के बोरे में एक लड़की का शव मिला। पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने बताया कि युवती भाई के साले के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी कारण से दोनों भाइयों ने मिलकर अपनी ही सगी बहन का गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
SP देहात, बुलंदशहर रोहित मिश्रा ने बताया कि"आज सुबह एक बाइक पर दो युवक जा रहे थे और उनके पास एक बोरी थी। पुलिस द्वारा जांच करने पर पता चला कि बोरी के अंदर एक 22-23 साल की लड़की शव है। पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि यह उनकी बहन की लाश है। लड़की अपनी मर्जी से शादी करना चाह रही थी, इसपर विवाद हुआ और दोनों भाई ने बहन की हत्या कर दी। शव को नदी में फेंकने के लिए वे बाइक से जा रहे थे। दोनों युवकों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।"