SwadeshSwadesh

ममता के इस बयान की अमित शाह ने की निन्दा

Update: 2018-07-31 15:20 GMT

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस कथन की निन्दा की है कि असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर देश में गृहयुद्ध और रक्तपात की आशंका है।

अमित शाह ने ममता बनर्जी के इस कथन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आखिर कहना क्या चाहती है। उन्होंने कहा कि गृहयुद्ध की धमकी से देश का एक बार बंटवारा हो चुका है। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि उनके इस कथन का क्या तात्पर्य है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ममता बनर्जी के 'गृहयुद्ध और रक्तपात' के कथन से वह स्तब्ध रह गए। उन्होंने कहा कि सुश्री बनर्जी लोगों को गुमराह कर खतरनाक खेल खेल रही हैं। उन्होंने सभी दलों से आग्रह किया कि वे बांग्लादेश से आए अवैध घुसपैठियों के बारे में अपना रवैया स्पष्ट करें।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने राजधानी में एक कार्यक्रम में कहा था कि असम में एनआरसी से 40 लाख लोगों का नाम हटाए जाने से देश में गृहयुद्ध और रक्तपात का खतरा है। उन्होंने भाजपा पर फूट डालो और राज करो की नीति के जरिए देश को खंडित करने की कोशिश का आरोप भी लगाया।  

Similar News