आधार को लेकर सरकार ने बनाया नया नियम, अब हर दस साल में करना होगा अपडेट, जानिए क्या है प्रोसेस
नईदिल्ली। केंद्र सरकार ने आधार से जुड़े नियमों को लेकर बड़ा निर्णय लिया। जिसके बाद देश के सभी नागरिकों को हर 10 साल बाद अपना आधार कार्ड अपडेट करना होगा। नए नियम के बाद जिन लोगों का आधार कार्ड दस साल पहले बना था, उन्हें अपने आधार जानकारी अपडेट करानी होगी। केंद्र सरकार ने इस संबंध में हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अनुसार आधार अपडेट होने से सेंट्रल आइडेंटी डेटा में इससे जुड़ी जानकारी रिपॉजिटरी में लागातार सटीकता सुनिश्चित कर सकेगी।आधार के नामांकन की तारीख से हर 10 साल पूरे होने पर कम-से-कम एक बार पहचान और निवास प्रमाणपत्र वाले दस्तावेजों का अपडेट करा सकते हैं। सरकार की कोशिश इसके जरिए आधार कार्ड से जुड़ी सूचना को अपडेट रखना है।
10 साल में कराना होगा अपडेट -
नए नियमों के अनुसार, ऐसे लोग जिन्होंने आधार कार्ड में पंजीकरण 10 साल पहले कराया है और इन दस सालों के दौरान उन्होंने कभी भी जानकरी अपडेट नहीं कराई है, तो फिर आपको अपनी जानकरी को अपडेट करना होगा।बता दें की आप अपने आधार कार्ड को UIDAI की वेबसाइट पर ऑनलाइन जाकर आधार कार्ड को अपडेट कर सकते है। इसके लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा।
ऐसे करें अपडेट -
- सबसे पहले आपको आधार कार्ड की अधिकारिक वेबसाइट http://uidai.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको My Aadhar ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपडेट डेमोग्राफिक डाटा और चेक स्टेटस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिस पर अपना आधार नबर और ओटीपी दर्ज करना होगी।
- इसके बाद प्रोसीड टू अपडेट आधार पर क्लिक करना होगा।
- सीके बाद आप अपने एड्रेस, फोटो, टेलीफोन नंबर अपडेट कर सकते है।
- अंत में सब्मिट बटन दबाते ही नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपसे अपडेशन की ऑनलाइन फीस मांगी जाएगी।
- फीस भरते ही आपका आधार अपडेट हो जाएगा।