SwadeshSwadesh

ब्रिटिश सदन के बाहर बेकाबू कार ने लोगों को मारी टक्कर मारी

Update: 2018-08-14 09:16 GMT

लंदन। लंदन में ब्रिटिश संसद के बाहर मंगलवार को एक अनियंत्रित कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी जिससे वे घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

लंदन पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए ट्वीट कर कहा, " संसद के बाहर एक कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। कार के चालक के गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।"

पुलिस ने वाहन चलाने वालों को नसीहत भी दी है कि वे व्यस्त सड़कों पर सामान्य गति से गाड़ी ना चलाएं, ताकि राहगीरों को कोई नुकसान नहीं हो।

विदित हो कि लंदन की सड़कों पर तेज गति से वाहन चलाने के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हालांकि पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कई बार दिशा निर्देश भी जारी कर चुकी है। 

Similar News