SwadeshSwadesh

ट्रम्प ने श्रीलंका बम धमाकों में मारे गए लोगों पर जताया दुख

Update: 2019-04-22 05:18 GMT

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने श्रीलंका में ईस्टर दिवस पर बम विस्फोटों में सैकड़ों लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि दुःख की इस घड़ी में वे श्रीलंका के लोगों के साथ हैं और किसी भी मदद के लिए तत्पर हैं।

उल्लेखनीय है कि रविवार को हुए श्रीलंका के बम धमाकों में मृतकों की संख्या 297 तक पहुंच गई है। इस घटना में अनेक अमेरिकी नागरिक भी मारे गए हैं। विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने श्रीलंका बम धमाकों में मारे गए लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि आतंकियों ने ईस्टर दिवस पर यह जघन्य कार्रवाई कर मानवता की हत्या की है। इज़राइल ने सभी देशों का आह्वान किया है कि संकट की इस घड़ी में वे आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक संयुक्त मोर्चा बनाएं।

Similar News