SwadeshSwadesh

ईरान में तीन ऑस्ट्रेलियाई नागरिक गिरफ्तार

Update: 2019-09-11 07:37 GMT

नई दिल्ली। ईरान के तेहरान प्रांत में जाजरोड स्थित सैन्य इलाके से तीन ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मिली है।

तीनों ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को पहले हिरासत में लिया गया था, उसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नागरिकों में ऑस्ट्रेलिया के एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाली छात्रा भी है। छात्रा को कुछ महीने पहले हिरासत में लिया गया था।

इसके अलावा एक दंपति को भी ईरान में गिरफ्तार किया गया है। इसमें महिला ब्रिटिश-ऑस्ट्रेलियाई ब्लॉगर है और पुरुष साथी ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करता है। दोनों तेहरान प्रांत में जाजरोड के आसपास एक सैन्य क्षेत्र में डेरा डाले हुए थे। जहां से इन्हें गिरफ्तार कर तेहरान की एविन जेल में भेज दिया गया।

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई विदेश विभाग ने भी अपने तीन नागरिकों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। हालांकि सुरक्षा मामलें का हवाला देते हुए कुछ कहने से मना कर दिया है।

Tags:    

Similar News