SwadeshSwadesh

सनमाटेंगा प्रांत में आतंकी हमला, 36 लोगों की मौत

Update: 2020-01-22 07:56 GMT

ओगाडोगू। बुर्कीना फासो के सनमाटेंगा प्रांत बाजार में सोमवार को आतंकियों के हमले में 36 नागरिकों की मौत हो गई। यह प्रांत देश के उत्तरी भाग में स्थित है और बर्किनेब सरकार की ओर से यह जानकारी मंगलवार को दी गई है।

सरकार के अनुसार हथियारों से लैस आतंकियों के एक समूह ने नागराउगो गांव के बाजार में पहले आग लगा दी। उसके बाद हमला कर दिया। इस हमले में 32 लोग मारे गए हैं। इसके अलावा अलामू गांव में भी चार नागरिक मारे गए हैं और तीन लोग घायल हुए हैं। हमले की अभी तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी देश के उत्तरी और पूर्वी भागों में किए गए इस्लामिक हमलों में बड़ी संख्या में नागरिक और सैनिक मारे गए थे। सोमवार की घटना पर बुर्कीना फासो के राष्ट्रपति ने दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। साथ ही सरकार ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

Tags:    

Similar News