SwadeshSwadesh

मैक्सिको में राष्ट्रपति निवास के पास हुई गोलीबारी, तीन की मौत, हमलावर ढेर

Update: 2019-12-08 08:49 GMT

मेक्सिको सिटी। मैक्सिको के राष्ट्रपति निवास के बाहर शनिवार को चार संदिग्ध लोगों को गोली मार कर ढेर कर दिया गया है। इस गोलीबारी में पांच लोगों को गोली लगी जिनमें से तीन की मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति राष्ट्रपति निवास के करीब एक बिल्डिंग में घुस गया। उसने बताया कि उसे लघुशंका करनी है। अपरिचित व्यक्ति को देखकर बिल्डिंग के लोगों ने विरोध किया। इससे दोनों पक्षों के बीच नोंक-झोंक होने लगी। इस बीच संदिग्ध व्यक्ति ने पिस्टल निकाल ली और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में पांच लोगों को गोली लगी। इनमें से तीन की मौत हो गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर पहुंची पुलिस ने हमलावर को मार गिराया। फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। 

Tags:    

Similar News