SwadeshSwadesh

कोरोना कहर : ब्रिटेन की राजगद्दी के वारिस प्रिंस चार्ल्स हुए संक्रमित

Update: 2020-03-25 11:56 GMT

लंदन।  विश्व भर में महामारी के रूप में फैल रहे कोरोना वायरस से ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य प्रिंस चार्ल्स संक्रमित हो गए है। ब्रिटैन की महारानी एलिजाबेथ के 71 वर्षीय बेटे चार्ल्स राजगद्दी के उत्तराधिकारियों में पहले क्रम पर है।  जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद स्कॉटलैंड में उनका इलाज किया जा रहा है।  

न्यूज़ एजेंसियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस ऑफ़ वेल्स में कोरोना वायरस के आंशिक लक्षण नजर आये है। वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। हालाँकि बताया जा रहा है की उनका स्वास्थ्य ठीक है और वह स्कॉटलैंड में ही आइसोलेशन में रहकर घर से ही काम कर रहे हैं। प्रिंस चार्ल्स की पत्नि डचेस ऑफ़ कॉर्नवाल एमिलिया की भी कोरोना टेस्ट कराया गया लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी स्वास्थ्य कर्मी एवं सरकार की सलाह के बाद घर में ही सेल्फ आइसोलेशन में है।  उनके प्रवक्ताओं के अनुसार प्रिंस चार्ल्स हाल ही में कई इवेंट में शामिल हुए थे।  इसी दौरान शायद किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से वह संक्रमित हो गए है।  

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश में कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लोगों की आवाजाही पर कम से कम तीन हफ्ते के लिए सख्त प्रतिबंध लगा दिए हैं। कोरोना वायरस के चलते ब्रिटेन में मृतकों की संख्या 335 के पार पहुंच गई है। 

Tags:    

Similar News