SwadeshSwadesh

मॉरीशस के पीएम ने भारत को चंद्रयान 2 के लिए दी शुभकामनाएं

Update: 2019-09-07 14:35 GMT

पोर्ट लुइस। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ ने शनिवार को भारत सरकार और इसरो की टीम को चंद्रयान 2 को चंद्रमा पर उतारने के प्रयास के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने इसे भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की बड़ी तकनीकी कामयाबी बताया है। उन्होंने कहा कि हालांकि यह प्रयास पूरी तरह सफल नहीं हुआ फिर भी पूरी दुनिया इसे याद रखेगी। उन्होंने कहा कि मॉरिशस भारत की इसरो टीम के सहयोग से भविष्य में काम करना चाहेगा। 

Tags:    

Similar News