SwadeshSwadesh

पाक सरकार ने हाफिज सईद पर की सख्ती, गद्दाफी स्टेडियम में नमाज पढ़ने से रोका

Update: 2019-06-06 03:47 GMT

लाहौर। मुंबई हमलों के सरगना एवं जमात उद दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद को कई बरसों में पहली बार सरकार ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में बुधवार को ईद की नमाज का नेतृत्व नहीं करने दिया। यह उसका पसंदीदा स्थान है।

एक अधिकारी ने बताया कि हाफिज सईद गद्दाफी स्टेडियम में नमाज का नेतृत्व करना चाहता था, लेकिन मंगलवार को ही उसे पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने ऐस न करने का निर्देश दिया था। अगर सईद स्टेडियम में ईद की नमाज का नेतृत्व करता, तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता था। सरकार के निर्देश के बाद सईद ने गद्दाफी स्टेडियम में नमाज का नेतृत्व करने की अपनी योजना रद्द कर दी। इसके बाद उसने अपने जौहर कस्बा स्थित आवास के पास एक स्थानीय मस्जिद में नमाज अदा की। पहली बार हाफिज सईद को खुतबा पढ़ने से रोका गया, JuD हेडक्वॉर्टर में पुलिस की तैनाती

बता दें कि सईद इस स्टेडियम में कई बरसों से ईद और बकरीद की नमाज का नेतृत्व करता आ रहा था। इतना ही नहीं पाकिस्तान सरकार उसे पुख्ता सुरक्षा भी मुहैया कराती थी। मुंबई हमलों के बाद सईद को 10 दिसंबर 2008 संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंधित कर दिया था। उसके संगठन जेयूडी को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है।

Similar News