SwadeshSwadesh

नोबल पुरस्कार से सम्मानित चार्ल्स के काव का निधन

Update: 2018-09-25 10:25 GMT

हांगकांग। ऑप्टिकल फाइबर टेक्नोलॉजी के लिए भौतिकी का नोबल पुरस्कार जीतने वाले चार्ल्स के काव का गत रविवार को निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उन्हे यह सम्मान वर्ष 2009 में दिया गया था।

काव अलजाइमर्स रोग से पीड़ित थे। वह 1987-96 तक चाइनीज यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के कुलपति भी रहे। अभी तक काव की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।

काव और उनके सहयोगी ने 1966 में एक शोधपत्र प्रकाशित किया था जिसमें कहा गया था कि शुद्ध ग्लास फाइबर का इस्तेमाल संचार माध्यम के रूप में किया जा सकता है। इस तकनीक ने नव-विकसित लेजर के साथ मिलकर संचार उद्योग को बढ़ावा दिया। काव ने हांगकांग में ही अपने हाईस्कूल की शिक्षा और लंदन के वूलविच पॉलिटेक्निक से इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग की शिक्षा पूरी की थी |

Similar News