SwadeshSwadesh

मेहुल चोकसी को एंटीगुआ में मिली नागरिकता

Update: 2018-08-03 10:07 GMT

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले का आरोपी मेहुल चोकसी एंटीगुआ में ही रह रहा हैं और उसको वहां की नागरिकता भी मिल चुकी है। एंटीगुआ सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है। मेहुल चोकसी को कथित तौर पर भारत में 2 अरब डालर के घोटाले का मास्टरमाइंड माना गया है। वह नीरव मोदी का मामा है।

एंटीगुआ सरकार ने अपने यहां मेहुल चोकसी के होने की जानकारी इंटरपोल को दी। इसके बाद इंटरपोल ने यह जानकारी भारत को दी। अधिकारियों ने कहा कि उसके प्रत्यर्पन के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। नीरव मोदी के प्रत्यर्पण पर भी सरकार ने लंदन में भारतीय हाई कमीशन को कहा है। एंटीगुआ में चोकसी की उपस्थिति के बारे में खबरें आने के बाद सीबीआई ने इस संदर्भ में वहां के प्राधिकार से जानकारी मांगी थी। उसके बाद एंटीगुआ की एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने पिछले सप्ताह एंटीगुआ प्राधिकरण को भेजे पत्र में भगोड़े कारोबारी के खिलाफ इंटरपोल के नोटिस और उसके मौजूदा ठिकाने के बारे में जानकारी मांगी। चोकसी ने नवंबर 2017 में एंटीगुआ की नागरिकता ली।

Similar News