SwadeshSwadesh

रूस के साथ 50 करोड़ डॉलर का रक्षा सौदा, गोवा में तैयार होंगे दो युद्धपोत

Update: 2018-11-21 01:45 GMT
Representative image

नई दिल्ली। भारत और रूस ने मंगलवार को गोवा में मिसाइलों से लैस दो युद्धपोतों के निर्माण को लेकर 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए। इससे भारत ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वह रूस पर अमेरिका के प्रतिबंधों को स्वीकार नहीं करेगा।

इस समझौते के तहत रूस भारत को निर्माण संबंधी प्रारूप, तकनीक और अन्य जानकारी मुहैया कराएगा। यह युद्धपोत आधुनिक मिसाइल व हथियारों से लैस होंगे। युद्धपोतों का निर्माण कार्य 2020 में शुरू होगा और इनमें से एक 2026 में और दूसरा 2027 में भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होगा।

इससे पहले भारत और रूस के बीच एक अन्य एक अरब डॉलर के समझौते पर भी सहमति बन गई है, जिसके तहत रूस रूस 2023 तक भारत को दो युद्धपोत सप्लाई करेगा।

अधिकारियों के अनुसार दो युद्धपोतों के निर्माण के लिए भारत सरकार के सर्वजनिक निगम गोवा शिपयार्ड लिमिटेड और रूसी के सरकारी रक्षा कंपनी रोसोबोरोन एक्सपोर्ट के बीच सरकार और सरकार के बीच रक्षा सहयोग के तहत बने फ्रेमवर्क पर आधारित समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।

Similar News