SwadeshSwadesh

यूएन के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का हुआ निधन

Update: 2018-08-18 10:12 GMT

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का 80 साल की उम्र में आज शनिवार को निधन हो गया। कोफी अन्नान का जन्म 8 अप्रैल 1938 में कुमसी घाना में हुआ था। वे एक घानाई कूटनीतिज्ञ थे। वे 1962 से 1974 तक और 1974 से 2006 तक संयुक्त राष्ट्र में कार्यरत थे। वे 1 जनवरी 1997 से 31 दिसम्बर 2006 तक दो कार्यकालों के लिये संयुक्त राष्ट्र के महासचिव रहे। उन्हें संयुक्त राष्ट्र के साथ 2001 में नोबेल शांति पुरस्कार से सह-पुरस्कृत किया गया था। बता दें कि 1954 से 1957 तक कोफी अन्नान ने मफिन्तिस्म स्कूल में शिक्षा ली थी। अन्नान 1957 में फोर्ड फाउन्डेशन की दी छात्रावृत्ति पर अमेरिका गए। वहां 1958 से 1961 तक उन्होंने मिनेसोटा राज्य के सन्त पौल शहर में मैकैलेस्टर कॉलेज में अर्थशास्त्र की पढ़ाई की और 1961 में उन्हें स्नातक की डिग्री मिली थी।

अन्नान ने "अंतरराष्ट्रीय संबंध" में जिनेवा के ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंटरनेशनल स्टडीज़ से डीईए की डिग्री ली थी। उन्होंने 1971 से जून 1972 में ऐल्फ़्रॅड स्लोअन फ़ॅलो के तौर पर एमआईटी से मैनेजमेंट में एमएस की डिग्री प्राप्त की थी। अन्नान अंग्रेजी, फ्रेंच, क्रू, अकान की अन्य बोलियों और अन्य अफ़्रीकी भाषाओं में धाराप्रवाह थे। अन्नान 1 जनवरी 1997 से 31 दिसम्बर 2006 तक संयुक्त राष्ट्र के महासचिव रहे थे। 2001 में उन्हें और संयुक्त राष्ट्र को नोबेल शांति पुरस्कार से सह-पुरस्कृत किया गया।

Similar News