SwadeshSwadesh

चीन : भत्ता के लिए विरोध प्रदर्शन करने वाले पूर्व सैनिकों को छह वर्ष की जेल

Update: 2019-04-20 04:21 GMT

नई दिल्ली/पेइचिंग। चीन में लम्बे समय से प्रदर्शन कर रहे थे पूर्व सैनिक को अब जेल भी जाना पडेगा, दरअसल चीन की अदालतों ने भत्ता को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाले 47 पूर्व सैनिकों को 06 वर्ष की जेल की सजा सुनाई है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व सैनिक लंबे समय से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन हालिया वर्षों के दौरान वे ध्यान खींचने के लिए सरकारी दफ्तरों और पेइचिंग में रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इन प्रदर्शनों के चलते सरकार को बीते साल पूर्व सैनिक मामलों के मंत्रालय का गठन करना पड़ा था।

अदालतों ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने अपने हितों को साधने के लिए सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा पहुंचाई है। चीनी सेना के अलग-अलग आयुवर्ग के पूर्व सैनिकों के बार-बार प्रदर्शन करने के बाद पूर्वी प्रांतों शैनडोंग और जियांग्सू की अदालतों ने उन्हें यह सजा सुनाई। उनका कहना है कि उनकी सेवा के लिए उन्हें पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया गया।

जिन 47 पूर्व सैनिकों को 6 साल तक के कारावास की सजा सुनाई गई है, वे बीते साल हुए प्रदर्शन में भी शामिल थे।

Similar News