SwadeshSwadesh

ईथोपियाई मिलिट्री हेलिकाप्टर गिरा, तीन विमान कर्मियों की मौत

Update: 2019-02-10 03:53 GMT

न्यूयॉर्क| संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा है कि ईथोपियाई मिलिट्री हेलिकाप्टर सुडान और साउथ सुडान सीमा पर स्थापित अबए क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन परिसर में गिरने से तीन विमान कर्मियों की मृत्यु हो गई है। इस ईथोपियाई विमान में 23 मिलिट्री यात्री सवार थे। इनमें से दस यात्रियों को चोटें आई हैं, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ है। हेलिकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मीडिया के अनुसार साउथ और साउथ सुडान के बीच तेल बहुल अबए क्षेत्र के आधिपत्य को लेकर विवाद है। 

Similar News