SwadeshSwadesh

इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 5 रही

Update: 2018-09-27 06:15 GMT

जकार्ता/स्वदेश वेब डेस्क। इंडोनेशिया के आचे प्रांत में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप की तीव्रता 5.0 मांपी गई है। समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। तड़के एक बजे के करीब झटके महसूस किए गए।

उल्लेखनीय है कि साल 2004 में भी इंडोनेशिया में भूकंप आया था और सुनामी भी आई थी जिसमें इंडोनेशिया के 1,68 हजार लोगों की मौत हो गई थी। इंडोनेशिया में अकसर इस प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं।

Similar News