SwadeshSwadesh

लागोस में इमारत गिरी, आठ की मौत, 37 लोगों को बचाया

Update: 2019-03-14 05:13 GMT

लागोस। नाइजीरिया की आर्थिक राजधानी लागोस में बुधवार को प्राथमिक विद्यालय के बगल में खड़ी एक चार मंजिला इमारत ढहने से मलबे में दबकर आठ लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 37 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि अभी भी बच्चों सहित कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के प्रवक्ता इब्राहमी फारिनलोये ने बताया कि ढह चुके भवन के मलबे में दबने से आठ लोगों की मौत हो गई तथा 37 लोगों को मलबे से जीवित बचा लिया गया है। उन्होंने यह नहीं बताया कि मृत या बचाए गए लोगों में कितने बच्चे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अभी भी कई लोग व बच्चे मलबे में दबे हुए हैं। ध्वस्त हुई इमारत के आसपास बच्चों के परिजनों का हुजूम लगा है और बचाव कार्य प्रगति पर है।

Similar News