SwadeshSwadesh

चीन में कोयला खदान में 11 लोग दबे

Update: 2019-11-20 05:03 GMT

जिनान। चीन के शैंडोंग प्रांत के जीनिंग शहर में बुधवार को कोयला खदान की सुरंग में 11 से ज्यादा कर्मचारी दब गए। इस हादसे में जानमाल का कितना नुकसान हुआ है, यह अभी तक नहीं पता चल सका है। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार यह हादसा जियाजियांग काउंटी के लियांगबौसी कोयला खदान में सुबह 5ः50 बजे हुआ। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बचाव टीम वहां पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है।

Tags:    

Similar News