SwadeshSwadesh

महिला विशेष : स्वस्थ्य रहने के लिए करें कसूरी मैथी का सेवन

Update: 2018-10-11 07:23 GMT

हेल्थ/स्वदेश वेब डेस्क। कई ऐसी समस्याएं होती हैं, जो ज्यादातर महिलाओं में ही देखने को मिली हैं। जैसे एनीमिया, प्रैग्नेंसी के दौरान हॉर्मोनल बदलाव अन्य आदि। ऐसे में कसूरी मैथी का सेवन महिलाओं को रोजमर्रा की इन छोटी-मोटी परेशानियों को दूर करने में कारगर साबित होता हैं। दरअसल, कसूरी मैथी को औषधि माना जाता है, जिससे कई रोगों का इलाज आसानी से होता हैं। वहीं महिलाओं के लिए कसूरी मेथी काफी फायदेमंद है। आज हम आपको बताएंगे कि महिलाओं को क्यों कसूरी मेथी का सेवन करना चाहिए।

1. गर्भावस्था

डिलीवरी के बाद कसूरी मैथी का सेवन करने से काफी फायदा मिलता है। स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के है लिए कसूरी मैथी काफी कारगर साबित होती हैं, दरअसल कसूरी मेथी में पाए जाने वाले तत्व ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मदद करते हैं।

2. खून की कमी

भारत में हर पांच में से तीसरी महिला एनीमिया यानी खून की कमी से शिकार है। ऐसे में कसूरी मैथी का सेवन काफी फायदेमंद है। कसूरी मैथी में आयरन होता है जो शरीर में मोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाकर खून की कमी को पूरा करता है।

3. हॉर्मोनल बदलाव

पीरियड्स, गर्भावस्था, मेनोपॉज आदि स्थितियों में महिला शरीर में कई हॉर्मोनल बदलाव देखने को मिलते है। ऐसे में कसूरी मेथी खाने से इन हॉर्मोनल बदलावों पर कंट्रोल पाया जा सकता हैं और हॉर्मोनल बदलाव से होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है।

4. इंफेक्शन

अगर ताउम्र पेट के इंफैक्शन से बचे रहना चाहते है तो कसूरी मैथी का सेवन जरूर करें। रोजाना इसका सेवन करने से हार्ट, गैस्ट्रिक और आंतों की समस्याएं कोसों दूर रहती हैं। अगर आपके पेट में इंफैक्शन है तो इन पत्तियों को सुखाकर पीस लें। फिर इसमें नींबू मिलाएं और गुनगुने पानी के साथ लें।

5. ब्लड शुगर

डायबिटीक मरीजों का काफी देखभाल की जरूर होती हैं। अगर खान-पान गलत हो जाए तो ब्लड प्रैशन बढ़ने लगते है जिसे नियंत्रित करना बहुत जरुरी हैं। दरअसल, कसूरी मेथी में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्लड ग्लूकोज के स्तर नियंत्रित को करते है और टाइप-2 डायबिटीज होने से रोकते हैं। 

Similar News