SwadeshSwadesh

क्या आपको पता है हमें रोजाना कितना प्रोटीन खाना चाहिए? पाउडर की जगह इन..चीजों को खाकर कर सकते है पूर्ति

Update: 2022-08-08 12:25 GMT

वेबडेस्क।हम सभी जानते है की मानव शरीर की हर कोशिका में प्रोटीन होता है। इसलिए गर्भ में पलने वाले शिशु से लेकर पूर्ण व्यस्क तक सभी को प्रोटीन की जरूरत होती है। प्रोटीन सिर्फ शरीर के निर्माण ही नहीं बल्कि संचालन के लिए भी जरुरी होता है। हमारे शरीर में कोशिकाओं के निर्माण का कार्य निरन्तर जारी रहता है। प्रोटीन की कमी से ये निर्माण कार्य प्रभावित होता है। 

बता दें की एक स्वस्थ मानव शरीर में रोजाना 330 अरब नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। रोजाना इतनी ही संख्या में कोशिकाएं नष्ट होती है। ये कोशिकाएं प्रोटीन से ही बनी होती है, इसलिए शरीर को प्रचुर मात्रा में प्रोटीन मिलना बेहद जरुरी होता है।

अब सवाल ये  उठता है की एक व्यस्क को दिन में कितने प्रोटीन की आवश्यकता होती है।विशेषज्ञों के अनुसार - 

  • जन्‍म से लेकर 6 महीने की आयु तक एक शिशु के शरीर को प्रतिदिन 10 ग्राम प्रोटीन की आवश्‍यकता होती है। जोकि उसे माँ के दूध से प्राप्त होता है।  
  • 2 वर्ष से लेकर 8 वर्ष की उम्र के बच्चों को 15 से 28 ग्राम प्रोटीन की जरुरत होती है।  
  • 9 वर्ष की आयु से लेकर 13 वर्ष तक की उम्र के बच्चों को प्रतिदिन 19 से 34 ग्राम प्रोटीन चाहिए होता है।  
  • 14 वर्ष से 18 वर्ष की उम्र के बच्चों को प्रतिदिन 50 ग्राम प्रोटीन की जरुरत होती हैं।  
  • वयस्क पुरुषों को 56 ग्राम और वयस्क महिलाओं को प्रतिदिन 46 ग्राम प्रोटीन की जरुरत होती है।  
  • गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 71 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है।  

प्रोटीन की कमी से होने वाली समस्या - 

  • काम करते वक्त शरीर में जल्द थकान होना 
  • बालों का झड़ना अथवा कमजोर होना 
  • नाखूनों कमजोर होना एवं त्वचा शुष्क होना 
  • वजन कम होने लगता है। 
  • स्लिपिंग डिसवॉर्डर

मासाहारी लोगों को मीट से भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिल जाता है। इसलिए समस्या शाकाहारी लोगों के सामने आती है की क्या खाएं जिससे पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिले।

हम बताते है शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन के स्रोत - 

  • दूध, दही और पनीर शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन के सबसे बड़े स्रोत है। रोजाना अपनी डाइट में इन तीनों चीजों का सेवन करना चाहिए।  
  • मूंगफली में अन्य नट्स की तुलना में अधिक प्रोटीन होता है। इसमें सभी 20 प्रकार के अमीनो एसिड अलग-अलग अनुपात में होते हैं। 
  • देशी एवं काबुली चने में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। छोले में औसत प्रोटीन सामग्री लगभग 18% है जो दाल से अधिक होती है। 
  • अखरोट भी प्रोटीन का एक अच्छा स्‍त्रोत है। इसमें प्रोटीन के साथ विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर और जिंक भी होता है। 
  • मूंग, मसूर और तुअर दाल में भी प्रोटीन होता है। प्रतिदिन हमें डाइट में एक दाल जरूर खानी चाहिए।   
Tags:    

Similar News