SwadeshSwadesh

व्यायाम करने के बाद खाने में शामिल करें ये आहार

Update: 2018-07-28 05:49 GMT

हेल्थ डेस्क व्यायाम सेहत के लिए बहुत जरूरी है, इसलिए लोग जिम जाकर कसरत करते हैं। कसरत करने के भी बहुत नियम होते हैं कि इसके पहले क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। भारी व्यायाम करने के बाद खाली पेट रहना ठीक नहीं होता और जिम के बाद क्या खाना चाहिए इस बात की जानकारी भी ज्यादातर हर किसी को होती है। वहीं, जो लोग व्यायाम नहीं कर सकते उनके लिए योगा बहुत फायदेमंद होता है। योगा करने से तंदुरूस्ती बनी रहती है लेकिन इस बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है कि योगा के बाद क्या खाना चाहिए। मुद्राओं का अभ्यास करने के बाद हैल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है।

पानी का सेवन- योगा करने के कुछ देर बाद पानी सेवन करना बहुत जरूरी है। शरीर को हाइड्रेशन प्रदान करने से बॉडी में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा पानी पीने से स्किन पर नेचुरल निखार भी आना शुरू हो जाता है। सादा पानी पीने के अलावा आप नींबू पानी या फिर नारियल का पानी भी पी सकते हैं।

जूस पीना लाभकारी- फलों के जूस में मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा जूस पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होने लगती है। योगा क्लास के बाद संतरे या फिर मिक्स फ्रूट जूस का सेवन करने से गुर्दे में पथरी पैदा होने की समस्या कम हो जाती है।

सलाद- सलाद खाने से पाचन शक्ति मजबूत होने लगती है। इसके अलावा हाई फाइबर फूड्स मोटापा कम करने का भी काम करते हैं। योगा करने के बाद सलाद जरूर खाएं। सलाद में एक चम्मच जैतून का तेल भी मिक्स कर सकते हैं।

ग्रीन टी- ग्रीन टी सेहत के लिए बहुत गुणकारी है। एक कप ग्रीन टी का सेवन करने से रक्त संचार सही रहता है, इसमें मौजूद एंटीआॅक्सीडेंट कई बीमारियों से राहत दिलाने का काम करते हैं। 

Similar News