SwadeshSwadesh

महाराष्ट्र 10 वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट हुआ जारी

Update: 2019-08-30 12:45 GMT

नई दिल्ली। महाराष्ट्र बोर्ड ने एसएससी 10वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट में 22.86% (50667) स्टूडेंट्स पास हुए। नतीजे शुक्रवार दोपहर 1 बजे जारी किए गए। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट स्टूडेंट्स महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। http://mahresult.nic.in पर यह 29 अगस्त को यह घोषणा की गई थी कि महाराष्ट्र एसएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट 30 अगस्त को दोपहर 1 बजे जारी होगा। तय समय के मुताबिक रिजल्ट जारी कर दिया गया। बोर्ड ने दसवीं सप्लीमेंटरी परीक्षा का आयोजन 17 से 30 जुलाई 2019 तक कराया था।

मुख्य बातें-

- लातूर का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा। यहां 31.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए।

- 31 अगस्त से स्टूडेंट्स अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी मिल सकेगी।

- 24 स्टूडेंट्स (10 लड़कियां, 14 लड़के) ने एग्जाम डिस्टिंकशन से पास किया है। 89 स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिविजन से एग्जाम पास किया है।

- मुंबई का रिजल्ट सबसे खराब रहा। मुंबई में जितने स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था उनमें से 15.17% स्टूडेंट्स ही पास हुए।

- लड़कियों का रिजल्ट 27.71% जबकि लड़कों का 20.74% रहा।

- SSC supplementary July exam में 234631 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 221629 परीक्षा में बैठे और 22.86% (50667) पास हुए हैं।

आपको बता दें कि मार्च में हुई वार्षिक परीक्षा में कुल 16,39,862 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। 16,18,602 ने परीक्षा दी। इनमें से 12,47,903 पास हुए थे। लड़कियां 82.82 फीसदी और 72.18 फीसदी लड़के पास हुए थे।

ऐसे कर सकेंगे चेक

1) mahresult.nic.in पर जाएं।

2) SSC Examination Result 2019 के लिंक पर क्लिक करें।

3) अपना रोल नंबर डालें और साथ ही माता का नाम लिखें।

4) view result के लिंक पर क्लिक करें।

5) आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट ले लें।

Tags:    

Similar News