CBSE DRQ 2026: ग्रुप A, B और C भर्ती परीक्षा के Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड

क्या आपने भी CBSE DRQ 2026 के लिए अप्लाई किया, लेकिन आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करना नहीं आता, तो जान लें पूरा प्रोसेस कैसे ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करें?

Update: 2026-01-29 13:29 GMT

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा (DRQ) 2026 के अंडर होने वाली रिक्रूटमेंट एग्ज़ाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन कैन्डिडेट्स ने ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C के विभिन्न पोस्ट के लिए अप्लाई किया था, वो अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करना नहीं आता, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि DRQ रिक्रूटमेंट एग्ज़ाम का एडमिट कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

यह भर्ती अभियान देशभर में मौजूद CBSE ऑफिस में कुल 124 पोस्ट को भरने के लिए करवाया जा रहा है। जिसके एडमिट कार्ड के लिए कैन्डिडेट्स काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

कब होगी DRQ टियर-1 परीक्षा?

CBSE द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, DRQ टियर-1 का एग्ज़ाम 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को होगा। यह एग्ज़ाम ऑफलाइन मोड में देश के विभिन्न एग्ज़ाम सेंटर्स पर करवाया जायेगा। जो दो शिफ्ट में आयोजित होगा। 31 जनवरी को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक इसकी पहली शिफ्ट होगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगी और 1 फरवरी को केवल एक ही शिफ्ट में एग्ज़ाम होगा। जो सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा। 

DRQ Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

कैंडिडेट नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:-

  • सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड या भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।
  • “CBSE Group A, B, C Tier-I Admit Card 2026” लिंक चुनें।
  • अब एप्लीकेशन नंबर,  DOB और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

ध्यान रखें कि एग्जामिनेशन सेंटर पर एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट और एक वैलिड फोटो आइडेंटी कार्ड ले जाना जरूरी है। इन डाक्यूमेंट्स के बिना किसी भी कैंडिडेट को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।

Tags:    

Similar News