SwadeshSwadesh

जगुआर ने बाजार में उतारा एक स्पेशल एडिशन मॉडल XJ50, कीमत 1.11 करोड़

Update: 2018-12-03 11:44 GMT
Image Credit : Autocar

मुंबई। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने अपनी आकर्षक जगुआर XJ50 को बाजार में उतार दिया है। इसकी बिक्री आरंभ कर दी गई है। XJ50 एक स्पेशल एडिशन मॉडल है जिसे ट्रेडमार्क प्रदर्शन, तकनीक और लग्जरी के साथ डिजाइन किया गया है। पांच दशकों से, जगुआर एक्सजे वैश्विक स्तर पर बिजनेस लीडर्स, सेलेब्रिटीज, राजनेताओं और रॉयल्टी की पसंद रही है।

XJ50 जगुआर के लग्जरी सैलून की मनमोहक स्टाइल एवं प्रदर्शन को सम्मान देने के लिए बिल्कुल सटीक है। 3.0 लीटर, 225 kW डीजल पावरट्रेन के साथ लंबे व्हीलबेस में उपलब्ध है। एक्सटीरियर को XJ50 के लिए सुधारा गया है। इसमें ऑटोबायोग्राफी-स्टाइल वाला फ्रंट और रियर बम्पर्स दिए गए हैं। परपजफुल नए 48.2 सेमी (19) व्हील्स, क्रोम सराउंड साउंड के साथ क्रोम रेडिएटर ग्रिले और रियर एवं साइड वेंट्स में अनूठी बैजिंग इसे खूबसूरत बनाती है।

XJ50 आकर्षक कलर्स में उतारी गई है। इनमें फुजी व्हाइट, सैंटोरिनी ब्लैक, लोइरे ब्लू और रोजेलो रेड शामिल हैं। लग्जुरियस केबिन में सॉफ्ट-ग्रेन डायमंड-क्विल्टेड सीटें दी गई हैं, जिसमें हेडरेस्ट पर एम्बोस्ड लीपर है और सेंटर आर्मरेस्ट पर XJ50 लोगो है। एनॉडाइज्ड गियरशिफ्ट पैडल्स एवं चमकदार मेटल पेडल्स के साथ अनोखी इंटैग्लियो ब्रांडिंग और XJ50-बैज्ड इल्युमिनिटेड ट्रेडप्लेट्स भी एनीवर्सरी एडिशन को अलग करती हैं।

जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेसीआरआइएल) के प्रेसिडेंट एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी के मुताबिक जगुआर XJ हमेशा से लग्जरी एवं उत्कृष्टता पर किए जाने वाले जगुआर के फोकस का प्रतीक रही है। XJ50 के साथ, हमने एक बार फिर स्तर को ऊपर उठाया है, हम दुनिया के एक सबसे स्टाइलिश स्पोर्टिंग सैलून्स को सम्मान दे रहे हैं। 

Similar News