SwadeshSwadesh

दो हजार किलोमीटर की ऊंचाई से ली गई चांद की तस्वीर, देखें

Update: 2019-08-22 13:30 GMT

नई दिल्ली। चंद्रयान-2 ने चांद की पहली तस्वीर भेजी है। चन्द्रमा की यात्रा पर गए चन्द्रयान-2 के के विक्रम लैंडर ने चांद की सतह से 2,650 किलोमीटर की ऊंचाई से यह तस्वीर ली। इसरो ने खुद इस तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

इस तस्वीर में Mare Orientale basin और अपोलो क्रेटर्स को भी देखा जा सकता है। चंद्रयान-2 ने 21 अगस्त को चंद्रमा की यह तस्वीर ली थी। इसरो ने इससे पहले 4 अगस्त को चंद्रयान-2 की ओर से भेजी गईं पृथ्वी की तस्वीरें शेयर की थीं। इससे पहले बुधवार को चंद्रयान-2 चांद की कक्षा में प्रवेश कर गया। मिशन से उसकी दूरी महज 18 हजार किलोमीटर रह गई है। अब उसे 20 अगस्त से 1 सितंबर के बीच चंद्रमा की चार और कक्षाओं को पार करना होगा।

लैंडर-विक्रम 6 सितंबर को चांद पर पहुंचेगा और उसके बाद प्रज्ञान यथावत प्रयोग शुरू करेगा। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चौथा देश है, जिसने चंद्रमा पर अपना मिशन भेजा है।

Tags:    

Similar News