SwadeshSwadesh

भारत ने 'ऑपरेशन समुद्र मैत्री' किया शुरू

Update: 2018-10-03 10:01 GMT

नई दिल्लीनई दिल्ली/स्वदेश वेब डेस्क। भारत ने इंडोनेशिया के मध्य सुलावेसी प्रांत में भूकंप और सुनामी के पीड़ितों की सहायता के लिए 'ऑपरेशन समुद्र मैत्री' लॉन्च किया है।

आज सुबह भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के दो एयरक्राफ्ट, सी-130 जे और सी -17, चिकित्सा कर्मियों और राहत सामग्री के साथ इंडोनेशिया के लिए रवाना हुए। तीन भारतीय नौसेना के जहाजों - आईएनएस तिरु, आईएनएस सुजाता और आईएनएस शारदुल - को मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) करने के लिए रवाना किया गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि एक अक्टूबर को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टेलीफ़ोनिक बातचीत हुई। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय सहायता के लिए इंडोनेशिया की स्वीकृति के साथ ही भारत ने मानवीय आधार पर सहायता के लिए 'ऑपरेशन समुद्र मैत्री' अभियान शुरू कर दिया।

भारतीय वायुसेना के सी-130 जे विमान एक फील्ड अस्पताल स्थापित करने के लिए तंबू और उपकरणों के साथ एक मेडिकल टीम ऑनबोर्ड ले जा रहा है। सी-17 विमान तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए दवाएं, जनरेटर, तंबू और पानी ले जा रहा है। भारतीय नौसेना के तीनों समुद्र पोतों के छह अक्टूबर तक इंडोनेशिया के सेंट्रल सुलावेसी प्रांत पहुंचने की संभावना है।

Similar News