SwadeshSwadesh

गोवा : मनोहर पर्रिकर कैबिनेट से दो मंत्रियों को हटाया गया

Update: 2018-09-24 11:30 GMT

पणजी/स्वदेश वेब डेस्क। गोवा में मनोहर पर्रिकर कैबिनेट से दो मंत्रियों शहरी विकास मंत्री फ्रांसिस डिसूजा और बिजली मंत्री पांडुरंग मदकाइकर को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दोनों मंत्री पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं और अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकी मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज करा रहे हैं।

डी'सुजा को अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मडकाइकर मुंबई के एक अस्पताल में इलाज करा रहें है।

अधिकारी ने बताया की भाजपा नेता - नीलेश कैबरल और मिलिंद नायक - सोमवार शाम मंत्रियों के रूप में शपथ लेंगे।

नायक पूर्वे लक्ष्मीकांत पारसेकर के नेतृत्व वाली सरकार में बिजली मंत्री थे, जबकि कैबराल पहली बार मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा था कि पर्रिकर अपने पद पर बने रहेगे और उनकी कैबिनेट का पुनर्गठन जल्द होगा। 

Similar News