SwadeshSwadesh

पूर्व थलसेना अध्यक्ष सुहाग सेशेल्स के उच्चायुक्त नियुक्त

Update: 2019-04-25 13:33 GMT

नई दिल्ली। सरकार ने पूर्व थल सेना अध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग को सेशल्स का उच्चायुक्त नियुक्त किया है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जनरल(सेवानिवृत्त) दलबीर सिंह सुहाग को सेशेल्स गणराज्य में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है।

सेशेल्स हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों वाला एक द्वीपसमूह राष्ट्र है। भारत हिन्द महासागर में चीन के प्रभुत्व को कम करने के लिए सेशेल्स में अपना एक नौसैनिक अड्डा बना रहा है। सुहाग जुलाई,2014 से दिसंबर,2016 तक भारतीय थलसेना के अध्यक्ष रहे हैं।

Similar News