SwadeshSwadesh

बापू को श्रद्धांजलि देकर कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ शुरू किया मार्च

Update: 2018-09-10 05:16 GMT

नई दिल्‍ली। तेल की कीमतों बढ़ोतरी के खिलाफ भारत बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी खुद मैदान में उतर गए हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा से दिल्‍ली लौटने के बाद वे सुबह 9 बजे राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर मार्च शुरू कर दिया। यह मार्च दरियागंज होते हुए रामलीला मैदान पहुंचा, जहां कांग्रेस के साथ शामिल 20 विपक्षी दलों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस बंद को सफल बनाने के लिए सोनिया गांधी भी रामलीला मैदान में पहुंच गई हैं।

इससे पहले मार्च में शामिल नेता पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कर रहे थे। उनका कहना था कि जो सरकार निकम्मी है, वह सरकार बदलनी है| वे मोदी हटाओ आदि के नारे लगा रहे थे।

भारत बंद में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के गुलाम नबी आज़ाद, अशोक गहलोत, अजय माकन सहित विपक्षी पार्टियों के कई वरिष्‍ठ नेता भी राजघाट और उसके बाद शुरू हुए मार्च के बाद रामलीला मैदान पर मौजूद हैं।

Similar News