SwadeshSwadesh

केजरीवाल की राहुल से गठबंधन की गुहार

Update: 2019-04-14 17:36 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक बार फिर कांग्रेस आलाकमान से लोकसभा चुनाव में गठबंधन की गुहार लगाई है।

अरविंद केजरीवाल ने यहां जारी बयान में कहा कि इस समय देश खतरे में है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए वह कुछ भी करने को तैयार हैं। भाजपा को हराने के लिए वह अंत तक प्रयास जारी रखेंगे।

केजरीवाल से पहले शनिवार को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी दिल्ली के अलावा हरियाणा और चंडीगढ़ में कांग्रेस के सामने गठबंधन का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा था कि अभी भी समय है। कांग्रेस चाहे तो तीन राज्यों की 18 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को हराया जा सकता है।  

Similar News