SwadeshSwadesh

बांदीपोरा के अजास में हिमस्खलन, सात लोग फंसे

Update: 2019-02-23 07:33 GMT

जम्मू। बांदीपोरा जिले के अजास क्षेत्र में शनिवार सुबह भारी हिमस्खलन हुआ। इस हिमस्खलन में सात लोग फंस गए हैं।

पुलिस के अनुसार अजास क्षेत्र के चरावान गांव में हिमस्खलन हुआ। शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार सात लोग हिमस्खलन में दब गए हैं।

पुलिस थाना अजास ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस का एक बचाव दल मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात बांदीपोरा के गुरेज के खनडयाल गांव में 34 मकान हिमस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए थे हालांकि गुरेज में आए इस हिमस्खलन में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। 

Similar News