बिहार में महागठबंधन में सीट शेयरिंग फाइनल, राजद 26-कांग्रेस 9 पर लड़ेगी चुनाव

Update: 2024-03-29 07:55 GMT

पटना। बिहार में लंबे इंतजार के बाद महागठबंधन की सीटों का बंटवारा हो गया है। राजद कार्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता में इसका ऐलान किया गया। महागठबंधन का मुख्य घटक राष्ट्रीय जनता दल 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।  जबकि कांग्रेस को 9 और लेफ्ट को 5 सीटें मिली हैं।

पूर्णिया सीट पर राजद के पाले में गई। इसकी वजह से पप्पू यादव का पत्ता कट गया है। जदयू से आरजेडी में आईं बीमा भारती इस सीट पर महागठबंधन की उम्मीदवार होंगी।वहीं महराजगंज और भागलपुर सीट कांग्रेस के पाले जा चुकी है। पप्पू यादव के सवाल पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि गठबंधन पार्टी का होता है ना कि व्यक्ति विशेष का होता है। सीट बंटवारे को लेकर केवल राजद के वरीय नेता अब्दुल बारी सिद्दकी ने ही सारी बातें कही।  

राजद की सीटें - 

राष्ट्रीय जनता दल के खाते में जो सीटें आई है, उनमें अररिया, बांका,बक्सर, गया, गोपालगंज, हाजीपुर, जहानाबाद, जमुई, झंझारपुर, मधेपुरा, महाराजगंज, नवादा, पाटलिपुत्र, उजियारपुर, सारण, पूर्णिया, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, सिवान, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, मुंगेर, वाल्मीकिनगर और औरंगाबाद लोकसभा सीट है। 

कांग्रेस की सीटें - 

कांग्रेस जिन नौ सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी उनमें कटिहार, किशनगंज, पटना साहिब, सासाराम, भागलपुर, बेतिया, मुजफ्फरपुर, सुपौल और समस्तीपुर लोकसभा सीट हैं। सीपीआईएमएल जिन तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी उनमें काराकाट, आरा, नालंदा संसदीय सीट है जबकि सीपीआई बेगूसराय और सीपीआई (एम) खगड़िया से चुनाव लड़ेगी।

Tags:    

Similar News