बिहार में महागठबंधन को बड़ा झटका, राजद विधायक भरत बिंद भाजपा में शामिल

कांग्रेस विधायक ने कहा भाजपा नवादा से टिकट दे तो मैं भी शामिल होने के लिए तैयार

Update: 2024-03-01 11:48 GMT

पटना। लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में महागठबंधन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। भभुआ से राजद विधायक भरत बिन्द भाजपा में शामिल हो गए।  बजट सत्र के आखिरी दिन आज शुक्रवार को वे भाजपा पक्ष में जाकर बैठे थे। दूसरी ओर वादा जिले हिसुआ से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह का बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नवादा से लोकसभा टिकट देती है तो वे भी शामिल होने के लिए तैयार है।  

चुनाव की तैयारियों में जुटे विपक्षी गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।  इससे पहले महागठबंधन के 6 विधायक दल-बदल कर चुके है।  जिसमें राजद के 4 और कांग्रेस के 2 विधायक शामिल है। इसके पहले 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट के दौरान भी राजद के तीन विधायक एनडीए में शामिल हो गए थे।

Tags:    

Similar News