SwadeshSwadesh

बिहार में महागठबंधन ने किया फार्मूला तय

Update: 2019-03-13 05:40 GMT

पटना। बिहार में कांग्रेस के महागठबंधन 2019 लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के फॉमूला तय कर लिया गया है। इस महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा, विकासशील इनसान पार्टी , लोकतांत्रिक जनता दल और वाम दल शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी को बंटवारे में 20-22 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है जबकि आरएलएसपी को तीन, एचएएम को दो और वीआईपी को दो सीटें मिल सकती हैं। सीपीआई और सीपीआईएमएल जैसे वाम दलों को दो सीटें मिलने के बारे बताया गया है।

आपको बताते जाए कि दें कि बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं । लोकसभा के चुनाव 2014 के चुनाव परिणाम में भाजपा ने 22 सीटें जीती थी। एलजेपी को 6 सीटें मिली, वहीं आरजेडी को मात्र 4 सीटें पर संतोष करना पड़ा था जबकि जेडी (यू) को 2 सीटें, कांग्रेस ने 2 सीटें जीती थी। 

Similar News