SwadeshSwadesh

जीतनराम मांझी ने भगवान राम के अस्तित्व पर उठाए सवाल, कहा - 'स्वर्ण भारतीय नहीं'

Update: 2022-04-15 12:36 GMT

पटना। बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने एक बार फिर भगवान् राम के अस्तित्व पर सवाल उठाएं है।उन्होंने कहा की कि राम भगवान नहीं हैं, वे तो सिर्फ तुलसीदास व वाल्मीकि रामायण के पात्र हैं। मांझी ने ये बात गुटवार को जमुई में अंबेडकर जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

मांझी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की श्रीराम भगवान नहीं बल्कि तुलसीदास की रामायण के पात्र है, रामायण में बहुत सारी अच्छी बातें लिखी हैं, इसलिए हम उसे मानते हैं, पर राम को नहीं जानते।

उन्होंने आगे कहा की की पूजा-पाठ करने से कोई बड़ा नहीं होता। अनुसूचित जाति के लोगों को पूजा-पाठ करना बंद कर देना चाहिए। जो ब्राह्मण मांस खाते हैं, शराब पीते हैं, झूठ बोलते हैं, उनसे दूर रहना चाहिए। उनसे पूजा-पाठ नहीं कराना चाहिए। हिंदुस्तान अवाम मोर्चे (हम) के प्रमुख ने यह भी कहा कि आज राम की तरह कोई शबरी के जूठे बेर खाकर दिखाए। हमारे घर खाना खाए। मांझी ने कहा कि सवर्ण और उच्च जाति के लोग भारत के मूल निवासी नहीं हैं, वे बाहरी हैं।

Tags:    

Similar News