SwadeshSwadesh

दास भाव में जीते हैं दिग्विजय : गिरिराज सिंह

Update: 2019-03-31 08:05 GMT

बेगूसराय। भाजपा के फायर ब्रांड नेता और बेगूसराय के लोकसभा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा प्रधानमंत्री को हिटलर कहे जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह पैदा भले ही राजा के खानदान में हुए हों, भले ही वह राजघराने से जुड़े हों लेकिन कांग्रेस में उनकी हालत एक दास जैसी है। कांग्रेस की राजनीति में वे दास भाव में जीते हैं और इसी दास भाव की वह जुबान हैंं। गिरिराज सिंह ने कहा कि उनका नेता झूठ बोलने में वेवल्स का वारिस बन गया है जिसकी दिग्विजय सिंह कॉपी कर रहे हैं।

Similar News