चंदन मिश्रा हत्याकांड का CCTV फुटेज: ICU में मर्डर...दहशत के चंद सेंकड़, हथियार लहराते हुए बेखौफ अंदाज में पहुंचे थे बदमाश

Update: 2025-07-17 08:40 GMT

चंदन मिश्रा हत्याकांड का CCTV फुटेज : ICU में मर्डर...दहशत के चंद सेंकड़

बिहार। पटना के पारस अस्पताल में हुई हत्या का CCTV वीडियो सामने आया है। बेखौफ बदमाश फिल्मी अंदाज में हथियार लहराते हुए अस्पताल में दाखिल हुए थे। इसे गैंगवार का अब तक का सबसे सनसनीखेज CCTV वीडियो बताया जा रहा है।

पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा नाम के अपराधी की हत्या कर दी गई है। हत्या को अंजाम देने वाले शूटर्स सीसीटीवी वीडियो में कैद हुए हैं। बेखौफ शूटर्स अस्पताल के कमरे में दाखिल हुए और चंदन को गोलियों से भून डाला। हत्या के बाद सभी आराम से फरार हो गए।

बक्सर निवासी चंदन कुमार उर्फ चंदन मिश्रा पूर्व में गोली मारने के आरोप में बेउर जेल में जेल में बंद था। तबीयत खराब होने के बाद पैरोल पर बाहर निकाला था।

पारस अस्पताल में गोलीबारी की घटना की सूचना पर SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा, "बक्सर जिला के एक दुर्दांत अपराधी चंदन मिश्रा पर हत्या के दर्जनों केस दर्ज थे और एक में ये सजायाफ्ता भी हैं। इनको बक्सर से भागलपुर जेल भेजा गया था। इलाजरत होने के कारण इनको पैरोल दिया गया था। संभवतः इनके विरोधी गुटों के लोगों ने इसे गोली मारी है। कई गोलियां लगी हैं। अभी इलाजरत है। बक्सर पुलिस की मदद से गैंग के लोगों की पहचान की जा रही है। शूटर की तस्वीर मिल गई है।"

Tags:    

Similar News