SwadeshSwadesh

बिहार : छठ घाट पर दो किशोरियों की डूबने से मौत

Update: 2019-11-03 07:26 GMT

सहरसा। जिले के बिहरा थाना के बारा गांव में रविवार सुबह पोखर पर बनाए गए छठ घाट में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई। जिले के अन्य स्थानों पर छठ घाट में दो लोग डूब गए हैं। ग्रामीणों ने दोनों लड़कियों के शव बाहर निकाल लिए हैं। प्रशासन ने सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बच्चियों की पहचान गोपाल कामत की पुत्री प्रियंका कुमारी (13) और पिंकू कामत की पुत्री तविश कुमारी (14) की रूप में हुई है।

इसके अलावा सौर बाजार थाना के कांप गांव स्थित दाहु भरना नदी में छठ पूजा के दौरान विनोद झा का पुत्र प्रिंस कुमार (13) डूब गया है। उसकी तलाश की जा रही है। इसके अलावा सलखुआ थाना व बनमा इटहरी ओपी के सुगमा गांव स्थित तिलावे नदी में छठ पूजा के दौरान राज किशोर महतों (38) बह गए।  

Tags:    

Similar News