SwadeshSwadesh

बिहार एग्जिट पोल : एनडीए और महागठबंधन में बराबर की टक्कर, जानें

Update: 2020-11-07 13:51 GMT

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद अब नजरें परिणाम पर टिक चुकी हैं। वोटों की गिनती तो 10 नवंबर को शुरू होगी, लेकिन आज एग्जिट पोल के आंकड़े इशारा कर रहे हैं कि एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर है। सी वोटर्स के मुताबिक, एनडीए को सबसे ज्यादा 37.7% फीसदी वोट मिल सकते हैं, लेकिन सीटों के मामले में महागठबंधन कुछ आगे है। महागठबंधन को 36.3% वोट मिल सकते हैं। बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए करोड़ों वोटर्स ने तीन चरणों में मताधिकार का प्रयोग किया है।

पहले चरण में 16 जिलों के 71 सीटों पर मतदान हुआ। इसमें 1066 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। दूसरे चरण में 17 जिलों में 94 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और कुल 1464 उम्मीदवारों की किस्तम का फैसला ईवीएम में बंद किया। तीसरे और अंतिम चरण में 78 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ है। इस चरण में 1204 उम्मीदवारों चुनावी मैदान में हैं।

>> रिपब्लिक जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में महागठबंधन की सरकार बन सकती है। एनडीए को 37-39 फीसदी वोट के साथ 91-117 सीटें मिल सकती हैं तो महागठबंधन 40-43 फीसदी वोट शेयर के साथ 118-138 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। लोजपा को 7-9 फीसदी वोट और 5-8 सीटों पर जीत के साथ संतोष करना होगा। अन्य को 11-14 वोट मिलेंगे तो 3-6 सीटों पर जीत हासिल होगी।

>> TV9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 110 से 120 सीटें मिल सकती हैं तो महागठबंधन को 115 से 125 सीटें मिलती दिख रही हैं। लोजपा को 3-5 और अन्य के खाते में 10-15 सीटें जा सकती हैं।

>> सी वोटर के मुताबिक, एनडीए को 37.7% वोट मिल सकते हैं, 104-128 सीटें मिल सकती हैं। महागठबंधन को 36.3% वोट मिलते दिख रहे हैं, 108-131 सीटें मिल सकती हैं। लोजपा को 8% वोट मिल सकते हैं, 1-3 सीटें मिल सकती हैं, अन्य को 4-8 सीटें मिल सकती हैं।

>> भास्कर ने एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA की सरकार बनती दिख रही है और सबसे बड़े दल के रूप में भाजपा उभर रही है। भाजपा को 63 सीटें मिल सकती हैं, जबकि जदयू कम से कम 58 सीटों के साथ राजद की 52 सीटों से थोड़ा ही आगे नजर आ रही है।

Tags:    

Similar News