बिहार में महागठबंधन को झटका, कांग्रेस के 2 और राजद का 1 विधायक भाजपा में शामिल

Update: 2024-02-27 12:31 GMT

पटना। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बिहार में महागठबंधन को बड़ा झटका दिया है। महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के दो और राजद का एक विधायक आज भाजपा में शामिल हो गया।  इससे पहले 12 फरवरी को विश्वास प्रस्ताव के दौरान राजद के 3 विधायक भाजपा में शामिल हुए थे।  

जानकारी के अनुसार, आज मंगलवार को कांग्रेस के दो विधायकों और राजद की एक महिला विधायक ने अपना पाला बदला है। जिसमें कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक मुरारी गौतम, विक्रम विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरभ, मोहनिया से आरजेडी विधायक संगीता कुमारी का नाम शामिल है।  तीनों विधायक आज भगवा पट्‌टे में उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के साथ विधानसभा परिसर में जाते नजर आए। 

लोकसभा का मिल सकता है टिकट - 

बताया जा रहा है की भाजपा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ को पाटलिपुत्रा और मुरारी गौतम को सासाराम से टिकट दे सकती है।

भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी - 

बिहार में दल-बदल के बाद भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन गई। विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है।

Tags:    

Similar News