CBSE Result 2025: CBSE 12वीं बोर्ड में छत्तीसगढ़ के 82.17% स्टूडेंट्स पास, इनमें 12 हजार 713 लड़कियां

Update: 2025-05-13 07:15 GMT

82.17% Students of Chhattisgarh passed CBSE 12th Board : रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार भी छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स ने अच्छा परफॉर्म किया है। प्रदेश का ओवरऑल CBSE परीक्षा में पास प्रतिशत 82.17% रहा है।

खास बात ये है कि लड़कियों ने लड़कों से बेहतर रिजल्ट दिया है। CBSE 12वीं की परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ से कुल 31,911 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 31,711 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में हिस्सा लिया। इनमें 16,696 लड़के और 15,015 लड़कियां शामिल थीं।

छत्तीसगढ़ से कितने हुए पास ?

परीक्षा में कुल 26,057 स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें 13,344 लड़के पास हुए और 12,713 लड़कियों ने परीक्षा पास की। पिछले सालों की तरह इस बार भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा। जारी रिजल्ट के अनुसार, लड़कों का पास प्रतिशत 79.92% और लड़कियों का पास प्रतिशत  84.67% रहा है।

बता दें कि, CBSE बोर्ड मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्‍ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्‍कूलों और शैक्षणिक संस्‍थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्‍चे को स्‍कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।

ओवरऑल रिजल्ट

रजिस्टर्ड: 31,911

एग्जाम दिए: 31,711

पास हुए: 26,057

ओवरऑल पास प्रतिशत: 82.17% 

ऐसे करें रिजल्ट चेक

cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।

CBSE 10th Result 2025 या CBSE 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें

रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि भरें

स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा 


Tags:    

Similar News