Thursday, March 12, 2026

मोनालिसा के साथ लव जिहाद हुआ है। जी हां, ऐसा कहना है फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा का। उनका कहना है कि मोनालिसा ने केरल जाकर शादी की और फिल्म देने के बहाने उसका ब्रेनवॉश किया गया।

Editor Name: Swadesh News

महाकुंभ में वायरल हुई गर्ल ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है और अपने बाप पर ही जबरदस्ती शादी करवाने का आरोप लगाया है।

मोनालिसा का पति फरमान महाराष्ट्र में एक एक्टर और मॉडल है। जानकारी के अनुसार दोनों की दोस्ती फेसबुक से हुई थी और 6 महीने से यह एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। परिवार वाले शादी के खिलाफ थे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह डायरेक्टर सनोज मिश्रा की बॉलीवुड फिल्म ''द डायरी ऑफ मणिपुर'' में काम कर रही थी। इसके बाद सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा— ये बगावत नहीं, लव जिहाद है... और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन।

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीरों में मोनालिसा दुल्हन के पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में उनकी मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र भी साफ दिखाई दे रहा है।