बाजार में मिलने वाली कई लिपस्टिक में केमिकल्स होते हैं। ज्यादा समय तक इन्हें लगाने से होंठ काले, रूखे या ड्राई हो सकते हैं। इसलिए नेचुरल चीजें इस्तेमाल करना बेहतर होता है।
घर पर बनी चुकंदर लिपस्टिक पूरी तरह नेचुरल होती है। यह सस्ती भी होती है और होंठों को मुलायम और हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है।
इसे बनाने के लिए आपको 2-3 चम्मच चुकंदर का रस, 1 चम्मच बी-वैक्स या वैसलीन, 1 चम्मच ग्लिसरीन और 1-2 बूंद विटामिन E ऑयल की जरूरत होगी।
सबसे पहले चुकंदर का ताजा रस निकाल लें। अब इसे एक पैन में डालकर गैस पर 2-3 मिनट तक हल्का उबालें, ताकि रस थोड़ा गाढ़ा हो जाए।
जब रस ठंडा हो जाए तो इसमें बी-वैक्स और ग्लिसरीन मिलाएं। फिर इस मिश्रण को माइक्रोवेव में करीब 1 मिनट के लिए हल्का गर्म कर लें।
अब इसमें 1-2 बूंद विटामिन E ऑयल डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को किसी छोटे लिपस्टिक कंटेनर या डिब्बी में भर दें।
कंटेनर को 6 घंटे या पूरी रात के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद आपकी नेचुरल चुकंदर लिपस्टिक तैयार हो जाएगी, जो होंठों को मुलायम और गुलाबी बनाए रखने में मदद करेगी।