काला लहसुन सामान्य सफेद लहसुन को खास तापमान और नमी में कुछ हफ्तों तक रखने से बनता है। इसका रंग काला और स्वाद हल्का मीठा हो जाता है।
काली लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो बॉडी को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद कर सकती है।
कुछ स्टडीज के मुताबिक काली लहसुन कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में सहायक मानी जाती है।
इसमें मौजूद एक्टिव कंपाउंड्स बॉडी की इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
मौसम बदलने पर होने वाली सर्दी, खांसी और वायरल इंफेक्शन से बचाव में भी काली लहसुन उपयोगी मानी जाती है।
काली लहसुन सामान्य लहसुन की तुलना में डाइजेस्ट होने में हल्की होती है और डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करती है।
इसमें मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज बॉडी में सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम करने में सहायक मानी जाती हैं।
काली लहसुन का स्वाद हल्का मीठा होता है, इसलिए इसे सूप, सैंडविच, पास्ता और कई डिशेज में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
हालांकि काली लहसुन फायदेमंद है, लेकिन इसे रोजाना डाइट में शामिल करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर माना जाता है।